{"_id":"5a089e0a4f1c1bd0408b63d2","slug":"111510514186-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका 25 बेड का निर्माणाधीन अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका 25 बेड का निर्माणाधीन अस्पताल
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कमालपुर। लोगों को चिकित्सा की सहूलियत देने के लिए कस्बा में 80 लाख की लागत से बन रहा 25 बेड का सरकारी अस्पताल बजट के अभाव में अधर में लटका है। जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी नाराजगी है। व्यापार मंडल और समाजसेवी संगठनों के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त अस्पताल के निर्माण को पूर्ण कराने की मांग की है।
क्षेत्र में कोई बड़ा सरकारी अस्पताल न होने से लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पतालों के शरण में जाना पड़ता है। जिससे लोगों को अपने उपचार के दौरान अधिक धन खर्च करने के बाद भी सहूलियत नहीं मिल पाती है। क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन विधायक मनोज सिंह ने कस्बा में 25 बेड के अस्पताल की आधार शिला रखी थी। परंतु धन के अभाव में अस्पताल का निर्माण अधर में लटका हुआ है। जिससे लोगों को अपने उपचार के लिए सकलडीहा और चंदौली का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कस्बा के संतोष अग्रहरी, अखिलेश सिंह, दयाराम यादव, अंजनी सिंह, अरविंद कुमार, राजीव सिंह, गुुुरु प्रकाश, डा. लुकमान खान ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए निर्माणाधीन अस्पताल को पूर्ण कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ पीके मिश्रा ने बताया कि शासन से धन अवमुक्त होने के बाद अस्पताल के निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाएगा।