{"_id":"59cd46244f1c1bc0538b4da9","slug":"111506625060-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 29 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत जलीलपुर में जल निगम की पानी टंकी से पानी आपूर्ति नहीं हो रही है। इससे नाराज होकर ग्रामीणों ने गुरुवार को गांव में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही गड़बड़ी दूर कर पानी आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
सूजाबाद में बने जल निगम की पानी टंकी से इलाके के एक दर्जन से अधिक गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। पिछले दिनों मढ़िया गांव में नाले की खुदाई के दौरान पेय जला आपूर्ति पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मढ़िया, जलीलपुर, चौरहट आदि गांवों में तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। नवरात्र के समय घरों में पूजा पाठ की वजह से पानी की अधिक आवश्यकता है। ऐसे समय में पानी आपूर्ति ठप होने से लोग परेशान हो गए हैं। इससे नाराज होकर जलीलपुर गांव के लोगों ने गुरुवार को दोपहर में गांव में ही पाइपलाइन के खड़े होकर जल निगम के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पाइप लाइन को ठीक कर पानी आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। नारेबाजी करने वालों में पप्पू गोंड, ललित, रमेश गुप्ता, भोनू पासवान, बसंती, रितु पासवान, संजय गोंड़, दिनेश आदि शामिल रहे।