{"_id":"59adb1314f1c1be6278b527a","slug":"111504555313-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विकास व ज्ञान की कुंजी-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विकास व ज्ञान की कुंजी-एसपी
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। शिक्षा ज्ञानोपार्जन संस्कारों के साथ रोजगारपरक होनी चाहिए। जिससे देश व समाज का विकास हो सके। ये बातें सोमवार को खंडवारी पीजी कालेज चहनियां में बीटीसी व बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आयोजित शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक संतोष कुुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास और ज्ञान की कुंजी है इसलिए अच्छी शिक्षा अनिवार्य है और यह शिक्षक ही दे सकता है
गोष्ठी का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप जलाकर किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रताप सिंह ने स्वागत भाषण में शिक्षा के इस पावन मंदिर की सफलता हेतु क्षेत्रवासियों एवं जनपदवासियों के भूमिका की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया। निदेशक आशुतोष कुमार सिंह ने विद्यालय परिवार तथा शिक्षक व छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी वीरभान सिंह ने भी पुलिस अधीक्षक सम्मान किया। इस अवसर पर नवनीत तिवारी, अमरजीत यादव, कीनानाथ पांडेय, नरेंद्र सिंह, लवकुश पांडेय, उमेश यादव, अतुल पटेल, क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुकरैती, अवधेश सिंह उपस्थित थे। वहीं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, प्रबंधक राजेंद्र प्रताप सिंह व समाजसेवी स्वतंत्रता सेनानी पुत्र वीरभान सिंह ने आधा दर्जन पौधों का रोपण भी किया।