{"_id":"59ac5bed4f1c1b6e6a8b48c1","slug":"111504467949-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के परिवार वालों को दी सहायता राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के परिवार वालों को दी सहायता राशि
Updated Mon, 04 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत के बाद रविवार को सपा नेताओं का प्रतिनिधि मंडल अलीनगर में मृत युवकों के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। इस घटना में मृत सपा के सकिय सदस्य और बूथ प्रभारी के परिवार का आर्थिक सहायता के रूप में 25 हजार रुपये भी दिए।
अलीनगर निवासी सपा नेता आकाश कुमार सहित उसके चार मित्रों की पिछले दिनों जसौली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी मामले में मुगलसराय स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं की बैठक में मृत कार्यकर्ता के परिवार वालों को आर्थिक सहायता की योजना बनई गई। रविवार को सपा नेता पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में नेताओं का दल नगर के वार्ड संख्या एक अलीनगर स्थित अशोक कुमार के आवास पर पहुंचे। यहां परिवार वालों को ढांढस बंधाने के बाद परिवार वालों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इस दौरान आश्वासन दिया कि पार्टी जिलाध्यक्ष से बात कर पार्टी फंड से भी सहायता दिलाने की मांग करेंगे। इस दौरान पूर्व प्रमुख ने कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी है जो गरीब मजलुमों व पार्टी के कार्यकर्ताओं की मदद के लिए कटिबद्ध रहती है। इस मौके पर नियामताबाद ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान, जिला महासचिव नफीस अहमद गुड्डू,महेश जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुरेश यादव, मंगल जायसवाल, वीरु रावत, विनोद यादव, विजय धुरिया आदि मौजूद रहे।