{"_id":"5956ac3c4f1c1b14348b4b46","slug":"111498852412-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी की ओर बढ़ रहा देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी की ओर बढ़ रहा देश
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। देश में कुछ दलों ने छात्रसंघों को हमेशा दबाने की कोशिश की है। लेकिन कभी भी छात्रों की आवाज को कोई भी दबा नहीं पाया है। आज देश में विश्वास का संकट है। जिससे देश फिर से इमरजेंसी की ओर बढ़ रहा है। देश के रेलवे स्टेशन प्राइवेट कंपनियों के हाथ बेचे जा रहे हैं। यह विचार शुक्रवार को लाल बहादुर शास्त्री पीजी कालेज के छात्रसंघ उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने नगर पालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज देश और प्रदेश दोनों को बचाने की आवश्यकता है और यह कार्य सिर्फ छात्र ही कर सकते हैं। कहा हमारे देश के प्रधानमंत्री को मानो अमेरिका से प्यार हो गया हो। जिस देश में महात्मा गांधी जैसे लोगों ने विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार किया था, वहां प्रधानमंत्री मोदी विदेशियों के लिए बाजार खोल रहे हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बहुत से वादे किए लेकिन एक को भी पूरा नहीं किया। कहा भले ही सरकार इसे दीनदयाल नगर कर ले लेकिन मुगलसराय के महत्व को कभी भी खत्म नहीं कर पाएगी। पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठ के अवतार हैं। इस दौरान गायक विजय लाल यादव व मोहन राठौर ने छात्रों को खूब झुमाया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, विधायक सकलडीहा प्रभु नारायण यादव, सत्यनारायण राजभर, बाबू लाल यादव, राजेश तिवारी, प्रदीप यादव, स्नेहिल भारती, यादवेश यादव, धीरज यादव, राकेश यादव गुड्डू, शिवम यादव, दिलीप सोनकर, संजय सोनकर, दिलीप यादव, दीपक पाल, बृृजेश बरेली आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व सदस्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड संतोष यादव व अध्यक्षता प्राचार्य सुरेन्द्र मिश्रा ने किया।