{"_id":"fd60c9661811e3aac68703080eff4f05","slug":"110-turtles-recovered-smugglers-caught-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तस्कर पकड़ा गया, 110 कछुए बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्कर पकड़ा गया, 110 कछुए बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह पश्चिम बंगाल ले जाए जा रहे दो
विज्ञापन
बोरों में बंद 110 में कछुओं को राजकीय रेलवे पुलिस ने बरामद कर एक तस्कर
को गिरफ्तार किया।
तस्कर कछुओं को लेकर पश्चिम बंगाल जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर तीन और चार के बीच एक स्टाल के समीप बैठा था। संदेह के आधार पर जीआरपी जवानों ने बोरे की जांच की तो उसमें कछुए मिले।
उसके बाद तस्कर को पकड़ लिया और चालान कर दिया। एक पखवारे में जीआरपी ने पांचवीं बार कछुओं को बरामद किया है। पकड़ा गया तस्कर अनंत कुमार टीकेदार पश्चिम बंगाल के नाडिया जिले के हंसखली थाना क्षेत्र के बगुला स्टेशन गांव का निवासी है।
जीआरपी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी पांडेय ने तस्कर की गिरफ्तारी और कछुओं के बरामदगी की पुष्टि की है।
आरोपी ने बताया कि वह जौनपुर से इन कछुओं को लेकर कोलकाता जा रहा था। बताया कि वहां से वह कछुओं को मलेशिया और सिंगापुर देेशों में भेजा जाता है।