फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 health workers deducted salary

दो चिकित्साधिकारियों संग 11 स्वास्थ्यकर्मियों का काटा गया वेतन

Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
11 health workers deducted salary
शहाबगंज। कोविड वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने को लेकर रविवार को शहाबगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई बैठक में दो चिकित्साधिकारी समेत 11 स्वास्थ्य कर्मियों अनुपस्थित रहे। जिसपर चिकित्सा अधीक्षक ने उनका वेतन काटने का निर्देश दिया। इसमें मानदेय पर कार्यरत चार संविदा कर्मी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य कर्मचारियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहाबगंज में क्षेत्र के सभी चिकित्साधिकारी व स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई थी। इसके लिए बाकायदा प्रभारी चिकित्साधिकारी ने निर्देश जारी किया था, लेकिन दो आयुष चिकित्साधिकारी, नेत्र सहायक (संविदा) व आठ एएनएम बैठक से नदारद रहीं। कोविड टीकाकरण में आवश्यक सुधार के बाबत विस्तार से चर्चा की गई। अधिकांश चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित थे। कुछ चिकित्सक व कर्मचारी विलंब से पहुंचे तो उन्हें हिदायत देकर बैठक में उपस्थित होने की अनुमति दी गई, लेकिन चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय की ओर से निर्देश के बावजूद चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, डाक्टर विनोद कुमार सहित एएनएम सुमन सोनकर, पूनम भारती, सावित्री देवी, आशा, इंद्रावती, चंदा, कौशिल्या व प्रिशु सिंह अनुपस्थित रहीं। नेत्र सहायक रजनीश कुमार कौशल भी बैठक से गायब रहे। कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर चिकित्सा अधीक्षक ने अनुपस्थित चिकित्सकों, एएनएम व नेत्र सहायक का बैठक दिवस का वेतन काटने की कार्रवाई की। इसके साथ ही इनको भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed