फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11 gold medals Captured

11 स्वर्ण पदकों पर किया कब्जा

Tue, 17 Nov 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 17 Nov 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
11 gold medals Captured
जिले की कराटे टीम ने 14 व 15 नवंबर को गाजीपुर के दिलदारनगर रेलवे पार्क
विज्ञापन
में आयोजित राज्यस्तरीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण व तीन रजत पदकों पर कब्जा कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया।


 प्रतियोगिता में गाजीपुर ने प्रथम, चंदौली ने द्वितीय व बलिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


  प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए जूनियर बालक वर्ग में रोहित यादव, अविनाश, अमित कुमार, गोपी किशन यादव, विकास यादव, सौरभ सिंह, प्रतापनारायण चौबे व मो. सैफ ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वहीं किशन सिंह, रामप्रवेश व प्रशांत तिवारी ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इसी तरह जूनियर बालिका वर्ग में पल्लवी कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता।

 सीनियर बालक वर्ग में संदीप कुमार तो बालिका वर्ग में सीमा कुमारी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में मऊ, इलाहाबाद व आजमगढ़ की टीमों ने भी भाग लिया था।

 इस दौरान छह जिलों से 135 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

स्पोर्ट्स एसोसिएशन आफ चंदौली के नंद कराटे एकेडमी के सचिव व कोच नंद कुमार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed