{"_id":"5bc63aadbdec22698e6eaa70","slug":"101539717805-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उचित मानदेय दिए जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उचित मानदेय दिए जाने की मांग
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। किसान न्याय मोर्चा के सदस्यों की बैठक मंगलवार को अलीनगर स्थित एक स्कूल में हुई। इसमें विभिन्न परियोजनाओं के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि के बदले किसानों को उचित मानदेय न दिए पर रोष व्यक्त किया गया।
वक्ताओं ने कहा, सरकार किसानों को भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अनुसार मुआवजा व अन्य सुविधाएं नहीं दे रही है। जिला प्रशासन को पंचाट की नियुक्ति कर किसानों से वार्ता कर समस्या का समाधान करना चाहिए। चेतावनी दी कि ऐसा न किए जाने पर मोर्चा 25 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह, शमीम अहमद, इंद्रजीत शर्मा, कृष्णकांत यादव, गुफरान, कमलेश उपस्थित थे। (ब्यूरो)