{"_id":"5bb51c91867a5570e67e20ed","slug":"101538595985-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सभी बैंकिंग सुविधाए उपलब्ध: डीबी त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में सभी बैंकिंग सुविधाए उपलब्ध: डीबी त्रिपाठी
Updated Thu, 04 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। डाक विभाग की ओर से संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सुविधाओं की जानकारी देने के लिए मुख्यालय स्थित डाकघर में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें पोस्टमैन व डाक कर्मियों को पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रक्रिया, बचत खाता, डाक जीवन बीमा आदि के बारे में जानकारी दी गई। वहीं अधिक से अधिक लोगों का खाता खुलवाने पर बल दिया गया। लोगों को जानकारी देते हुए वाराणसी के मुख्य डाकघर प्रवर अधीक्षक डीबी त्रिपाठी ने बताया कि चंदौली स्थित पोस्ट पेमेंट बैंक में अब तक 378 लोगों ने अपना खाता खुलवाया है। इस सुविधा का शुभारंभ प्रधानमंत्री ने एक सितंबर को किया था। इससे बैंकिंग सेवाओं में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। पोस्ट पेमेंट बैंक में जीरो बैलेंस पर लोगों का खाता खुलेगा। वहीं अपने खाते से किसी भी बैंक में धनराशि भेजने व मंगाने की सुविधा भी मिलेगी। वहीं लोन की धनराशि का भी आनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। पोस्ट पेमेंट बैंक के कार्ड का इस्तेमाल कर खाताधारक किसी भी बैंक के एटीएम मशीन से पैसा निकाल सकता है। कुछ दिनों में बीजा कार्ड की तर्ज कर कार्ड जारी किए जाएंगे। इससे खाताधारक खरीददारी भी कर सकते हैं। इसके अलावा पोस्टमैन घर-घर जाकर खाताधारकों को पैसा पहुंचाएंगे। इसके लिए उन्हें एंड्रायड मोबाइल और डिवाइस मशीन दी जाएगी। पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड व फोटेग्राफ अनिवार्य है। बताया कि कुल 378 लोगों द्वारा खुवाए गए खाते में खगवल डाकघर में 104, बसिला में 51, बर्थरा कला में 223 लोगों के खाते खोले गए हैं। शिविर के दौरान डाक निरीक्षक सर्वेश सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की मैनेजर मुक्ता चटर्जी, डाकपाल प्रभाकर, डाक सर्वेक्षक महेश शुक्ला, रणवीर प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन