{"_id":"5b9d5235867a557e824cf8b7","slug":"101537036853-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से जले पड़े हैं मारुफपुर में दो ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से जले पड़े हैं मारुफपुर में दो ट्रांसफार्मर
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टांडाकला। मारूफपुर गांव में लगा 63 व 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मरों के पिछले एक माह से जले होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चेताया कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे।
ट्रांसफार्मरों के जल जाने से ग्रामीण उमसभरी गर्मी में परेशान हैं। लगभग 10 हजार की आबादी वाले गांव में बिजली आपूर्ति के लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। इनमें से गांव के उत्तरी छोर पर लगा 63 और पूर्वी छोर पर लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से जला है। ग्रामीणों के कई बार शिकायत किए जाने के बाद पांच दिनों पूर्व 63 केवीए का ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन आपूर्ति शुरू होते ही फिर धू-धूकर जल गया। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से की लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदलने की कोई कवायद नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीण जयशंकर मिश्र, राजवंश सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, उमेश पांडेय, जटायु मिश्र, नगेंद्र मिश्र, कमलेश यादव, रमाकांत मिश्र, चंद्रदेव गुप्ता, बंगाली यादव, गुड्डु यादव, आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल जले ट्रांसफार्मरों को बदलवाने की मांग की है। अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि विभाग से ट्रांसफार्मर जारी कर दिया गया है। जल्द ही दोनों ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे।