फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पालीथिन पर रोक बेअसर, दुकानों, ठेलों पर होता रहा इस्तेमाल

पालीथिन पर रोक बेअसर, दुकानों, ठेलों पर होता रहा इस्तेमाल

Mon, 16 Jul 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
पालीथिन पर रोक बेअसर, दुकानों, ठेलों पर होता रहा इस्तेमाल
जिले में पॉलिथीन पर रोक का असर रविवार को कहीं नहीं दिखा। जबकि जिला और नगर पालिका प्रशासन की ओर से 15 जुलाई से पॉलिथीन के इस्तेमाल नहीं किए जाने को लेकर जागरूक करने के तमाम उपाय किए गए। नगर में ठेला, खोमचा वालों से लेकर बड़े और छोटे दुकानदार पॉलिथीन में ही लोगों को सामान देते नजर आए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से 15 जुलाई से 50 माईक्रान तक के पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। निर्धारित तिथि पर सरकार का आदेश प्रभावी करने के लिए एसडीएम, ईओ व अन्य अधिकारियों की रैली निकाली गई। लोगों को इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किए जाने के साथ इसके इस्तेमाल होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया। इन सबके बाद भी रविवार को पहले दिन फल, सब्जी व परचून समेत अन्य दुकानदारों ने पॉलिथीन का इस्तेमाल धड़ल्ले से किया। खुुलेआम पॉलिथीन को रखकर सामान बेचते नजर आए। जबकि जिले में हर माह 25 हजार किलो पॉलिथीन की खपत होती है। जिसमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में ही हर रोज चार से पांच कुंतल की खपत है। ईओ नगर पालिका रोली गुप्ता ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुसार नगर में पॉलिथीन की रोक को पूरी तरह से प्रभावी बनाया जाएगा। इसके लिए सख्त जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान से बचने के लिए लोगों को स्वयं भी जागरूक होना होगा। इसके लिए जनता का सहयोग भी काफी आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed