फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बलुआ इकाई का गठन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बलुआ इकाई का गठन

Sat, 14 Jul 2018 01:22 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बलुआ इकाई का गठन
सदस्य

विज्ञापन
चहनियां। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक बलुआ बाजार स्थित कैंप कार्यालय पर हुुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन के बलुआ इकाई के पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई। इसमें सर्वसम्मति से सुरेश सेठ अध्यक्ष बनाए गए।

मुख्य अतिथि संगठन के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों को संगठित होने की जरूरत है। संगठन के माध्यम से समय-समय शासन प्रशासन को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। यदि प्रशासन किसी व्यापारी का उत्पीड़न करेगा तो आंदोलन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री राकेश मोदनवाल ने भी विचार व्यक्त किया। इसके पूर्व सर्वसम्मति से जितेन्द्र गुप्ता महामंत्री,अनिल चौरसिया कोषाध्यक्ष का मनोनयन किया गया। इसी तरह युवा प्रकोष्ठ के लिए घनश्याम चौरसिया अध्यक्ष, मटरू साहनी महामंत्री, मिथलेश जायसवाल कोषाध्यक्ष के रूप में चयन किया गया। इस मौके पर राजेश वर्मा, प्रेम चौरसिया, बच्चा गौड़, उमाकांत जायसवाल, अंकित जायसवाल, ब्रजेश गुप्ता, लिटिल चौरसिया, अजय चौरसिया, राकेश गुप्ता, राजेश साहनी मौजूद रहे। अध्यक्षता गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल ने और संचालन अमृृृत चौरासिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed