{"_id":"5b26b4d74f1c1bf86e8b8725","slug":"101529263319-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे भाई ने किया कुल्हाड़ी से वार, बड़े भाई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे भाई ने किया कुल्हाड़ी से वार, बड़े भाई की मौत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शिकारगंज। चकिया ब्लाक के मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम में जमीन के बंटवारे को लेकर दो भाईयों के बीच रविवार को आपस में विवाद हो गया। छोटे भाई नरसिंह यादव ने अपने बड़े भाई भीमसेन यादव 65 के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जब तक लोग अस्पताल ले जाते तब तक घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। आरोपी भाई घटना के बाद से फरार हो गया है। दोनों भाईयों के बीच जमीन को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।
मुड़हुआ दक्षिणी ग्राम के रामअधार यादव के विशुनदेव यादव, भीमसेन यादव और सबसे छोटे नरसिंह यादव तीन बेटे हैं। बड़े बेटे विशुनदेव चौधरी चरण सिंह इंटर कालेज शिकारगंज से रिटायर हो चुके हैं। दो भाई पहले से ही घर पर रहते हैं। तीनों भाईयों के बीच काफी पहले बंटवारा हो चुका था। रविवार को सबसे छोटे भाई नरसिंह यादव और बीच वाले भाई भीमसेन के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। दोनों ओर से लाठी डंडे लेकर लोग आमने-सामने हो गए। झगड़े की जानकारी मिलने के मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाईयों को समझा बुझाकर मामले को शांत करा दिया। लेकिन पुलिस के जाने के बाद विवाद फिर बढ़ गया। दोबारा छोटे भाई ने अपने बड़े भाई भीमसेन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। कुल्हाड़ी सिर पर जाकर लगी और वह जमीन पर गिर पड़े। मारपीट में उनकी पत्नी दुलारी देवी को गंभीर चोटें आई है। घटना के समय भीमसेन का बेटा पिंटू गांव में किसी के यहां गया हुआ था। घटना के बाद मौके पर एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव और चकिया कोतवाली पुलिस पहुंच गई। इस बीच मौका पाकर आरोपी फरार हो गया। एएसपी नक्सल वीरेंद्र यादव ने बताया कि भीमसेन के बेटे पिंटू यादव ने नरसिंह यादव और उसके बेटे भोरिक यादव तथा सुग्रीव यादव के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदता दर्ज किया जाएगा।