{"_id":"5aa2e38d4f1c1b094a8b4572","slug":"101520624525-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार गंदगी के बीच से मंदिर पहुंचेगे माता रानी के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार गंदगी के बीच से मंदिर पहुंचेगे माता रानी के भक्त
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। चैत्र नवरात्र में देवी माता के भक्त इस बार गंदगी के बीच से होकर मंदिर तक पहुंचेंगे। इसका कारण है कि देवी मंदिरों के आस पास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे देवी उपासकों में प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। शक्ति उपासकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मंदिरों के आस पास साफ सफाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
वासंतिक नवरात्र की शुरूआत 18 मार्च से हो रही है। आठ दिनों के नवरात्र को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। देवी मंदिरों पर भी साफ सफाई की शुरूआत हो गई है लेकिन प्रशासन की ओर से साफ सफाई नहीं हो रही है। यही कारण है कि देवी मंदिरों के आस पास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगर से सटे कूढ़े खुर्द गांव स्थित संतोषी माता मंदिर के पास कूड़ा फेंका जा रहा है। इसी तरह नगर के रविनगर काली मंदिर, स्टेशन के समीप प्राचीन काली मंदिर, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा स्थित देवी मंदिर के आस पास गंदगी है। नवरात्र में साफ सफाई काविशेष ख्याल रखा जाता है। व्रती नौ दिनों तक मंदिर पर जाकर पूजन अर्चन करती हैं लेकिन गंदगी की वजह से इस वर्ष दिक्कत होगी। नगर के राजीव कुमार, श्यामलाल, सूर्यकांत, बच्चन, अभिषेक कुमार आदि ने कहा कि एक तरफ तो स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ देवी मंदिरों पर ही गंदगी का अंबार लगा हुआ है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही साफ सफाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन