{"_id":"5a64ea694f1c1b82268b596d","slug":"101516563049-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश दिवस में सांस्कृतिक धरोहरों की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश दिवस में सांस्कृतिक धरोहरों की झलक
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। प्रदेश सरकार ने 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस मनाने का निर्णय लिया है। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर जनपद में आयोजन के लिए निर्देश दिया है। इस आयोजन में विविधि कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को प्रचारित-प्रसारित करने के साथ की प्रदेश की लोक कलाओं और धरोहरों की झलक भी दिखाई जाएगी। आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी सूचना विभाग की होगी।
24 को आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस में देश की आजादी में योगदान देने वाले प्रदेश के वीर सपूतों के योगदान, लोक कलाओं व धरोहरों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा।
आयोजन के पीछे सरकार की मंशा है कि प्रदेश के बाहर अन्य प्रांतों में रहने वाले लोगों में अपने प्रदेश के प्रति प्रतिबद्धता बढ़े। इसके लिए उत्तर प्रदेश दिवस में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव और जिला विकास अधिकारी पद्मकांत शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश दिवस के कार्यक्रमों को सूचना विभाग, पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। आयोजन में ग्राम्य विकास विभाग, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन, औद्योगिक विकास विभाग सहित अन्य विभागों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बताया कि कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है।