{"_id":"5a1722384f1c1b3c3d8b95ef","slug":"101511465528-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के सीतामढ़ी शमशान घाट के पास शनिवार को करीब 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने मोबाइल बरामद किया तो उसकी पहचान प्रयागराज जिले के थाना मांडा के नहवाई गांव निवासी विकास गौतम पुत्र अनिल गौतम के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि गंगा के किनारे घाट पर पानी से बाहर औंधे मुंह पड़े शव पर जब लोगों की नजर पड़ी तो जंगल में आग की तरह अन्य लोगों को जानकारी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृत युवक जींस और टी-शर्ट पहने था। शव के दोनों पैर का निचला हिस्सा संभवत: जलीय जंतुओं ने काट खाया था और शव से दुर्गंध भी आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने हमराहियों के साथ श्मशान घाट पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से मोबाइल फोन मिला जिसके नंबरों पर फोन करने से उसकी शिनाख्त प्रयागराज जनपद के मांडा थाना क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी विकास गौतम पुत्र अनिल गौतम के रूप में हुई। सूचना पर उसके घर से पिता अनिल और मां अमरावती देवी भी कोइरौना थाना में पहुंच गए और अपने मृत पुत्र के शव की शिनाख्त की। बिलखते हुए परिजनों ने बताया कि वह मेरठ से बीटीसी कर रहा था और सोमवार की सुबह मिर्जापुर के लिए घर से निकला था। थानाध्यक्ष ने बताया कि संभवत: शव बहते हुए यहां तक पहुंचा। शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन