{"_id":"59ab07a24f1c1b1b278b4f9e","slug":"101504380834-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल मंत्री के निरीक्षण को लेकर रेल प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल मंत्री के निरीक्षण को लेकर रेल प्रशासन सतर्क
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा दानापुर मंडल के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। इसकी जानकारी होते ही रेल कर्मियों में खलबली मच गयी और शनिवार की सुबह से ही स्टेशन और आसपास के परिसर में साफ-सफाई का कार्य किया गया। वहीं स्टेशन पर अवैध ढंग से संचालित दुकानों को भी हटा दिया गया।
सोमवार को केन्द्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दानापुर मंडल के जीएमए व डीआरएम सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ सकलडीहा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। इसकी भनक लगते ही स्थानीय रेल प्रशासन में खलबली मच गई। शनिवार की सुबह से ही स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य रेल कर्मी रेलवे परिसर की साफ सफाई से लेकर अवैध रूप से संचालित दुकानों के हटाने में जुट गए। कई दुकानों को हटाने बढ़ाने के साथ शौचालय, प्रतीक्षालय, टिन शेड व कार्यालय सहित आवासों के रखरखाव को लेकर निर्देश दिए गए। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने बताया कि चार सितंबर को रेल राज्यमंत्री के आगमन को लेकर सफाई कराई जा रही है।