{"_id":"5956ac344f1c1bcb168b48ad","slug":"101498852404-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में स्वच्छता अपनाने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में स्वच्छता अपनाने पर जोर
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबुरी। क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में शुक्रवार को स्वच्छता जन जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह ने केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से बताया।
कार्यशाला के दौरान विधायक साधना सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला योजना, ग्रामीण आवास योजना के साथ कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कहा कि हमारे गांव में बहू बेटियों को लज्जा का पाठ पढ़ाया जाता है। लेकिन बहू बेटियों को शौचालय के अभाव में खेतों में जाना पड़ता है। हमें अपने घरो में शौचालय का निर्माण करा कर अपने बेटियों की लज्जा की रक्षा करनी होगी। इसके लिए हमारे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने संकल्प लिया है। विशिष्ट अतिथि सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि सभी ग्रामवासी अपने अपने परिवार के लिए शौचालय के निर्माण के लिए गड्ढा खोद लें और एडीओ पंचायत से मिलकर उन्हें अपना खाता संख्या उपलब्ध करा दें। दूसरे ही दिन उनके खाते में शौचालय निर्माण के लिए पैसा भेज दिया जाएगा। इस दौरान मोहित श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य शंभूनाथ, महेंद्र सेठ, प्रधान राज कुमारी देवी, संतोष जायसवाल, होरीलाल पाल, विशाल सिंह, विवेकानंद केसरी, लखविंदर सिंह, राजा सिंह, शमशेर सिद्दकी आदि मौजूद रहे। संचालन संतोष कुमार गुप्ता और धन्यवाद डीपीआरओ अनिल सिंह ने किया।