{"_id":"5956ac314f1c1b14348b4b40","slug":"101498852401-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज खुलेंगे विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज खुलेंगे विद्यालय
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। डेढ़ महीने की छुट्टी के बाद शनिवार को परिषदीय विद्यालय खुल रहे हैं। इससे विद्यालयों में चहल पहल दिखने लगेगी। स्कूलों में इसकी तैयारी पूरी हो गई है।
जनपद के साढ़े पंद्रह सौ परिषदीय विद्यालयों में दो लाख 26 हजार 83 छात्र नामांकित हैं। इनमें 115172 बालिकाएं, 46134 अनुसूचित जाति के बालक और 64777 अन्य वर्ग के बालक शामिल हैं। पिछले कुछ वर्षों से नए सत्र की शुरुआत भले ही एक अप्रैल से शुरू हो जा रही है लेकिन नए सत्र में सिर्फ नामांकन ही हो सका है। न ड्रेस बंटा और न ही नई किताबें ही बंटीं। सोलह मई से स्कूलों में छुट्टी हो गई थी। इस तरह सही मायने में शिक्षा सत्र की शुरुआत एक जुलाई से ही होगी। यही नहीं नए सत्र में नामांकन की प्रक्रिया भी पूरे जोर शोर से चलेेगी। यही स्थिति निजी विद्यालयों का भी है। निजी विद्यालय संचालकों ने बाकायदा अभिभावकों के मोबाइल पर मैसेज भेजा है। वहीं परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम आदि की तैयारी की गई है। इस संबंध में बीएसए संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई है। नियमित पढ़ाई होगी।