{"_id":"696bf140f26142a2f50a0517","slug":"10-police-station-in-charges-will-handle-security-arrangements-at-balua-ghat-chandauli-news-c-189-1-chl1013-142652-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: बलुआ घाट पर 10 थाना प्रभारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: बलुआ घाट पर 10 थाना प्रभारी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन
चहनिया। मौनी अमावस्या पर रविवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर स्नान-दान के लिए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ेगा। जिला प्रशासन ने चार लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया है। बैरिकेडिंग, प्रकाश और सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। शनिवार को एसडीएम कुंदन राज और सीओ स्नेहा त्रिपाठी ने तैयारियों का जायजा लिया।
मौनी अमावस्या पर भीड़ के मद्देनजर बलुआ घाट पर 10 थाना प्रभारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। वहीं, 30 उपनिरीक्षक, 200 हेड कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, 15 ट्रैफिक पुलिस, दो ट्रैफिक इंचार्ज, एक प्लाटून पीएससी, दो जगह एनडीआरएफ और तीन जगह जल पुलिस मुस्तैद रहेगी। इसके अलावा फायर ब्रिगेड सर्विस का टैंक उपलब्ध रहेगा। एसडीएम और स्नेहा त्रिपाठी ने शनिवार को गंगा में बैरिकेडिंग, घाट पर प्रकाश, सफाई, खोया पाया केंद्र समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को हर समय सतर्क रहने के निर्देश दिए।
-- -- --
बलुआ पुल पर नहीं जा सकेंगे बड़े वाहन
मौनी अमावस्या पर बलुआ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। स्नान व मेले में लोग चहनिया से बलुआ, रानेपुर से सराय, कैथी से बलुआ, महुअर से बलुआ, लक्ष्मणगढ़ से बलुआ होकर बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर जाएंगे। इन मार्गो पर भी पुलिस तैनात रहेगी। बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार ने बताया कि लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।