{"_id":"5d8e08ab8ebc3e93d56cc501","slug":"10-houses-collapsed-in-rain-family-members-homeless-chandauli-news-vns486083287","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में 10 मकान ढहे, परिवार के लोग बेघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में 10 मकान ढहे, परिवार के लोग बेघर
विज्ञापन
पड़ाव के जलीलपुर स्थित शिवमंदिर के समीप गिरा सूखे बरगद के पेड़ की डाली गिरने से टूटा बिजली का तार?
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। बाढ़ के बाद गुरुवार की आधी रात से शुरू हुई बारशि से मलबे में दबकर चार लोगों की मौत के साथ ही 10 लोगों का मकान भरभराकर ढह गया। इसमें दो महिलाएं घायल भी हुई है। नियामताबाद ब्लाक में मुनेसरा देवी का मकान ढह गया जिसमें तीन की मौत हो गई। वहीं सैयदराजा थाना क्षेत्र के हलुवा गांव में उमेश की बेटी डिंपल (11) की दबने से मृत्यु हो गई है। वहीं रिश्तेदारी में आई परेवा निवासी खुशबू गंभीर रूप से घायल हो गई।
कंदवा संवाददता के अनुसार क्षेत्र के असना गांव क्षेत्र के असना गांव निवासी रिंटू विश्वकर्मा का खपरैल का मकान शुक्रवार की सुबह दस बजे अचानक भरभरा कर गिर गया। वहीं शुक्रवार की दोपहर में हंसा साह का भी खपरैल का घर जमींदोज हो गया। बरहनी विकास खण्ड के अरंगी गांव में अशराफी पांडेय का खपरैल का घर गिर गया। घर गिरने से घर गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया तो वहीं परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।चकिया संवाददता के अनुसार मुहम्मद कबीर, दीनानाथ खरवार और प्यारेलाल गोंड का मकान बारिश के भरभराकर गिर पड़ा।
ौगढ़ संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत बाघी में लगातार हो रही बारिश से शुक्रवार की दोपहर में अशोक यादव का कच्चा मकान धराशाई हो गया। घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन घर में रखे सभी समान नष्ट हो गए। लेखपाल चंदन प्रसाद ने कहा कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
चहनिया संवाददता के अनुसार क्षेत्र के टांडा कला ग्राम निवासी हड़बड़ी मौर्या का कच्चा मकान शुक्रवार को दिन में तीन बजे के आस- पास भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में स्नान करने जा रही उनकी पत्नी तुलसी देवी दब गई जिससे उसका दोनों पौर फैक्चर हो गया। घरवाले बाहर बरामदे में बैठे थे। मकान गिरने की आवाज सुनकर अंदर भागकर देखा तो तुलसी देवी मलबे में दबी पड़ी हुई थी। किसी तरह से निकाला गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर सदर तहसील के बनौली खुर्द गांव में बारिश से चंद्रिका यादव (45) का कच्चा मकान अचानक गिर गया। इससे उसके घर में रखा खाद्यान्न और बिस्तर तथा अन्य समान नष्ट हो गया। सदर एसडीएम ने लेखपाल से इसका मुआयना कराकर मुआवजा देने का निर्देश दिया।

नियामताबाद के बरहुली में गिरा कच्चा मकान।- फोटो : CHANDAULI

शुक्रवार को हुई बारिश का आनंद उठाते युवा।- फोटो : CHANDAULI

पीडीडीयू नगर में बारिश के बीच गुजरते वाहन।- फोटो : CHANDAULI