फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 child labor freed from train Three smugglers arrested at ddu junction

PDDU Nagar: बाल मजदूरी के लिए ले जाए जा रहे 10 बच्चों को कराया मुक्त , तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 09 Sep 2023 01:14 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर
अमर उजाला नेटवर्क, पीडीडीयू नगर Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:14 PM IST
सार

रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने शुक्रवार को डीडीयू जंक्शन पर अलग-अलग ट्रेनों से बाल मजदूरी के लिए जा रहे आठ नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
10 child labor freed from train Three smugglers arrested at ddu junction
जीआरपी पी़डीडीयू नगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेलवे सुरक्षा बल और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम ने शुक्रवार को डीडीयू जंक्शन पर अलग-अलग ट्रेनों से बाल मजदूरी के लिए जा रहे आठ नाबालिगों को मुक्त कराया। इस दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार हुए। सभी के खिलाफ जीआरपी में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरपीएफ पीडीडीयू पोस्ट निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

विज्ञापन


18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम कराना कानूनी रूप से गलत है। शुक्रवार को बचपन बचाओ आंदोलन के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर देशराज सिंह और टीम के साथ आरपीएफ ने अभियान चलाया। जोगबनी-आनंद बिहार सीमांचल एक्सप्रेस एक्सप्रेस के जनरल कोच से चार बच्चों को बरामद किया।
विज्ञापन


बच्चों को ले जा रहे इजहार हज्जाम निवासी महादेवा, थाना जोकीहाट जिला अररिया  को गिरफ्तार किया। सभी बच्चे अररिया जिले के रहने वाले हैं। उन्हें खिलौना बनाने के कारखाने में काम करने दिल्ली ले जाया जा रहा था। अप अजमेर सियालदह एक्सप्रेस के जनरल कोच से तीन नाबालिगों को बरामद किया गया। सभी नाबालिग गया निवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अइमाचौकी, थाना खिजरसराय जिला गया निवासी किशोरी मांझी जयपुर मजदूरी कराने ले जा रहा था। मालदा-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस के डी वन कोच से एक नाबालिग को बरामद किया गया। इस दौरान ट्रेफिकर बामरा पहाड़िया, निवासी धारा पकटोटी, थाना-लिटीपारा, जिला पाकुर  झारखंड को गिरफ्तार किया गया। बच्चों और तस्करों को जीआरपी के सुपुर्द किया गया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों को बचपन बचाओ आंदोलन के प्रोजेक्ट अधिकारी चंदा गुप्ता को सुपुर्द किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed