फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   10 bigha wheat crop destroyed due to fire

आग लगने से 10 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा

Fri, 02 Apr 2021 07:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
10 bigha wheat crop destroyed due to fire
चकिया के सोनहुल में गेहूं के खेत में लगी के बाद जुटी भीड़। - फोटो : CHANDAULI
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे पड़ोसी गांव तिलौरी के 14 किसानों की कुल लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस दौरान आग बुझाने के लिए मौके पर आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तिलौरी प्राथमिक विद्यालय के पास मोड़ पर धंस गई। जेसीबी की मदद से उसे काफी देर बार निकाला जा सका। इससे फायर टीम की मदद नहीं मिल सकी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार फूलचंद यादव खेत का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल गांव के सिवान में गेहूं की फसल में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग ने पड़ोस में स्थित तिलौरी गांव के किसान तूफानी, हंसराज, मुन्ना, बिजेंदर, सरस्वती, मानसिंह, लाल बहादुर, लाल बिहारी, सत्यम, मीरा, रामविलास, कन्हैया ,राजेंद्र, पारस के 10 बीघे गेहूं की खड़ी फसल को अपने चपेट में ले लिया। खेतों में खड़ी फसल को जलता देख दोनों गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा फायर ब्रिगेड को सूचित करके आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने अरहर के छरके, पेड़ों की हरी पत्तियों वाली डालियों, लाठी-डंडे से पीटकर तथा बाल्टी से पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। जबकि सूचना के बाद मौके पर आ रही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तिलौरी प्राथमिक विद्यालय के मोड़ के पास गढ्ढे में धंस गई। जिसे किसी तरह घंटों बाद जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया तथा सिवान में खड़ी शेष फसल को बचा लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार फूलचंद यादव, लेखपाल मधु शर्मा तथा रामअशीष ने निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बर्बाद फसल की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश लेखपाल को दिया। इस दौरान मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप मौर्या, तिलौरी ग्राम के निवर्तमान प्रधान संजय मौर्य, समाजसेवी लोकनाथ सिंह ,रामनाथ खरवार, भानु ,सुरेश गोड़, सतीश, सनोज राम, प्रीतम जायसवाल, राजेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed