फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.83 lakh MT paddy to be procured at 64 centers

किसानों से 64 केंद्रों पर होगी 1.83 लाख एमटी धान की खरीद

Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
1.83 lakh MT paddy to be procured at 64 centers
चंदौली। जिले में किसानों से क्रय केंद्रों पर धान की खरीद के लिए जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। 1.83 लाख एमटी धान क्रय करने के लिए सात एजेंसिंयों के नौ ब्लाकों में 64 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसानों को उपज का 1885 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। साथ ही किसानों से उपज खरीदने के एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार खरीफ के सीजन में 1.137 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की गई है। मौसम अनुकूल रहने के चलते अच्छी उपज होने की संभावना है। ऐसे में जिला प्रशासन ने किसानों के उपज को क्रय करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कुल 64 क्रय केंद्र स्थापित किए है। इसमें खाद्य विपणन विभाग के नौ, पीसीएफ के आठ, यूपी एग्रो के नौ, नैफेड के दस, एनसीसीएफ के 15, पीसीयू के 12 तथा एफसीआई का एक केंद्र होगा।
विज्ञापन

चंदौली। शासन ने 15 अक्टूबर से 29 फरवरी तक धान की खरीद का निर्देश दिया है। अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने के लिए किसानों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने को जागरूक किया जा रहा है। ताकि शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति की जा सके। अन्नदाता विभागीय पोर्टल यूपी डाट एफसीएस डाट जीओवी डाट इन पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रय केंद्रों से दराई के लिए धान लेने वाले मिलर अब मनमानी नहीं कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने मिलरों पर शिकांजा कसना शुरू कर दिया है। अब मिलरों को अपनी चल-अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा। वहीं धान की एक खेप की दराई के बाद चावल एफसीआइ को सुपुर्द करने के बाद ही दूसरी खेप दी जाएगी। एफसीआइ को चावल देने में विलंब होने पर दराई शुल्क भी नहीं दिया जाएगा।
धान क्रय केंद्रों पर आने वाले किसानों की उपज खरीदने के लिए क्रय एजेंसी के प्रभारी तैनात रहेंगे। वहीं केंद्रों पर किसानों को छनाई व पल्लेदारी के प्रति क्विटंल 20 रुपये के भुगतान को बंद कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी किसानों के उपज को रखवाने तथा क्रय करने की खुद व्यवस्था करेंगे।

धान क्रय करने के लिए सात एजेंसियों के 64 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्रों पर बोरा, तौल मशीन तथा रेट बोर्ड लगाना केंद्र प्रभारी को अनिवार्य किया गया है। किसानों की उपज क्रय करने के एक सप्ताह के अंदर भुगतान किया जाएगा। अनूप कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी आरएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed