{"_id":"6277fa96802bed28c34e9417","slug":"1-25-lakh-saplings-will-be-planted-in-75-villages-chandauli-news-vns652495788","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरहनी ब्लाक के 75 गांवों में लगाए जाएंगे सवा लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरहनी ब्लाक के 75 गांवों में लगाए जाएंगे सवा लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंदवा। बरहनी विकास खंड के 75 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक और व्यक्तिगत पौधरोपण अभियान के तहत इस वर्ष सवा लाख छायादार व फलदार पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बरहनी ब्लाक के एपीओ आशीष कुमार सिंह के मुताबिक शासन स्तर से दो तरह की पौधरोपण योजना निर्धारित की गई है।
एपीओ ने बताया कि अभियान में सामुदायिक पौधरोपण योजना के तहत पीपल, पाकड़, बरगद, सागौन और शीशम आदि के पौधे लगवाए जाएंगे। वहीं व्यक्तिगत पौधरोपण योजना के तहत आम, अमरूद, जामुन, आंवला, नींबू आदि के फलदार पौधे लगवाए जाएंगे। पौधरोपण के लिए गढ्ढा खुदाई का कार्य मनरेगा से आईडी बनवाकर पंचायत स्तर पर कराया जाएगा। गड्ढा आधा मीटर चौड़ा और आधा मीटर गहरा होगा। बताया कि इस वर्ष ग्राम विकास विभाग की ओर से एक लाख पैतीस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसके तहत सभी 75 ग्राम पंचायतों में 1800 पौधे लगाए जाएंगे। इसमें बारह सौ सामुदायिक और 600 व्यक्तिगत पौधरोपण किया जाएगा। सामुदायिक पौधरोपण परिषदीय विद्यालय, सरकारी तालाब, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल आदि जगहों पर लगाए जाएंगे तो वहीं व्यक्तिगत पौधों को लोग अपने निजी जमीन पर लगा सकेंगे। बताया कि पौधे वन विभाग की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरहनी ब्लाक के किसी भी ग्राम पंचायत में पौधरोपण कराने के इच्छुक व्यक्ति अपने ग्राम पंचायत के सचिव से संपर्क कर पौधरोपण योजना का लाभ उठा सकते है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल एक लाख सोलह हजार पौधे लगाए गए थे।
कंदवा। गांव-गांव लगाए जाने वाले पौधों की देख भाल अलग-अलग मनरेगा मजदूर 14 दिन तक करेंगे। पौधों के निरंतर और समुचित विकास के लिए निराई-गुडाई का कार्य मनरेगा से ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जायेगा।