फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1.15 lakh fine recovered from tractor loaded with illegal boulders

अवैध बोल्डर लदे ट्रैक्टर से वसूला 1.15 लाख जुर्माना

Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
1.15 lakh fine recovered from tractor loaded with illegal boulders
काशी वन्य जीव प्रभाग के चकिया रेंज अंतर्गत दुलहिया दाई पहाड़ी से अवैध खनन का बोल्डर लादकर परिवहन के दौरान पकड़े गये ट्रैक्टर से प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह के आदेश पर 1.15 लाख रुपया जुर्माना वसूला। अवैध खनन से निकली संपदा का परिवहन करने वाले किसी भी ट्रैक्टर से वसूला जाने वाला यह सबसे बड़ा जुर्माना है।
विज्ञापन

सात सितम्बर को मिर्जापुर जनपद के शेरवां गांव निवासी सिद्धनाथ यादव के ट्रैक्टर को दुलहिया दाई पहाड़ी से पश्चिमी जोन के उड़ाका दल प्रभारी ताराशंकर यादव के नेतृत्व में वनदरोगा अखिलेश चौबे, मुश्ताक खान, वनरक्षक अवधेश सिंह, फिरोज गांधी की टीम ने पकड़कर अधिहरण की कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट डीएफओ को प्रेषित की थी। लेकिन ट्रैक्टर मालिक ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया। जिस पर डीएफओ के आदेश से 1 लाख 15 हजार का जुर्माना वसूलकर ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया। जुर्माने की इस कार्यवाही से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed