फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Car and truck collision in Lakhimpur Kheri of Uttar Pradesh

यूपी: खड़े ट्रक में घुसी मैजिक, दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की मौत

Sun, 29 Apr 2018 09:11 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुरखीरी Updated Sun, 29 Apr 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
Car and truck collision in Lakhimpur Kheri of Uttar Pradesh
खड़े ट्रक में घुसी मैजिक - फोटो : ani
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह साढ़े पांच बजे कोतवाली पसगवां क्षेत्र की पुलिस उचौलिया के पास दर्दनाक हादसा हुआ। शाहजहांपुर से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार मैजिक लखीमपुर खीरी के उचौलिया में हाईवे के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे मैजिक चालक समेत 12 लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


चार वर्षीय बच्ची समेत छह अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। मैजिक में बच्चों समेत कुल 18 लोग सवार थे। मरने वालों में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शाहजहांपुर, खीरी और सीतापुर के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


मैजिक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिलाएं और बच्चे मैजिक से उछलकर दूर तक जा गिरे। चीखपुकार मच गई। तेज धमाका होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद यूपी 100 और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस मैजिक में फंसे लोगों को जब तक बाहर निकलवाती, मैजिक चालक और दो महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। अन्य घायलों में कुछ की सांसें चलती देखी गई तो पुलिस ने उनको जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा, जहां पर डॉक्टर ने एक महिला समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।

छह घायलों में से डॉक्टर ने राजेश उसकी पुत्री प्रीति और नाजिम को लखनऊ रेफर कर दिया है। उधर भीषण हादसे से पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। 

आईजी जोन सुजीत पांडेय, अपर परिवहन आयुक्त वीके सिंह, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी डॉ. एस चन्नप्पा घटना स्थल पर पहुंचे। अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। मैजिक ओवरलोडेड थी। संभवत: चालक तेज रफ्तार में था और उसे झपकी आ गई, इसके चलते हादसा हो गया। एसपी, एआरटीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ओवरलोडेड वाहनों के प्रति लगातार अभियान चलाएं और कार्रवाई करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed