फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bus fare hike in up

यूपी में रोडवेज बसों का सफर अब और महंगा

Thu, 18 Apr 2013 01:36 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2013 01:36 AM IST
विज्ञापन
bus fare hike in up

परिवहन निगम ने महंगे डीजल से हो रहे घाटे को पूरा करने के लिए मंगलवार को फिर बस भाड़े में औसतन पांच फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन


निगम ने साधारण बस का भाड़ा चार पैसा प्रति किमी बढ़ाया है। यानी इस बस में अब 100 किमी. तक सफर करने पर पहले से चार रुपये अधिक चुकाने होंगे। एक्सप्रेस बस में पांच पैसे और वॉल्वो में 11 पैसा प्रति किमी किराया बढ़ाया गया है।

निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने इस आशय का सरकुलर सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को भेजकर नया बस भाड़ा प्रभावी कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


यात्रियों को अब साधारण बस में 78 पैसे, एक्सप्रेस में 97.5 पैसे व  वॉल्वो में 2.11 रुपये प्रति किमी के रेट से किराया चुकाना होगा। नया भाड़ा बुधवार को दोपहर बाद से ही लागू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले साधारण बस का भाड़ा 74 पैसे प्रति किमी, एक्सप्रेस बस का  92.5 पैसा प्रति किमी, और वॉल्वो का भाड़ा दो रुपये प्रति किमी था। वॉल्वो में 100 किमी तक का सफर 20 रुपये तक महंगा हो गया है।

बस श्रेणी-----------------नया किराया प्रति किमी
साधारण बस--------------78 पैसा
वॉल्वो--------------------2.11 रुपये
एक्सप्रेस बस-------------97.5 पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed