{"_id":"69175ee8577e8587560ea25c","slug":"yusuf-ishika-mohit-harshita-were-selected-as-the-best-athletes-bulandshahr-news-c-140-1-skd1001-106923-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: युसुफ, इश्किा, मोहित, हर्षिता चुने गए बेस्ट एथलीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: युसुफ, इश्किा, मोहित, हर्षिता चुने गए बेस्ट एथलीट
विज्ञापन
सिकंदराबाद आरके एजुकेशनल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी। संवाद
सिकंदराबाद। आरके एजुकेशनल स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने मशाल जलाकर और गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सेंट आरजे स्कूल के प्रधानाचार्य एसपी ओझा वशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान विजेताओं को मेडल, ट्राॅफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के दौरान छात्र-छात्राओं ने दौड़, खो-खो, कबड्डी आदि खेलों में भाग लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान माताओं की 200 मीटर की लेमन दौड़ आकर्षण का केंद्र रही। प्रधानाचार्य निधि गोयल ने बताया कि जूनियर वर्ग में युसुफ, इश्किा, सीनियर वर्ग में मोहित व हर्षिता को बेस्ट एथलीट चुना गया। रेड हाउस को इस वर्ष का हाउस चैंपियन चुना गया।
विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को प्रोत्साहित करता है। एसपी ओझा ने खेलों से बच्चों में नेतृत्व गुण, सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और लक्ष्य प्राप्ति की भावना विकसित होती है। प्रधानाचार्य निधि गोयल ने कहा कि खेल बच्चों की संपूर्ण प्रतिभा को निखारने का मंच है। पीटीआई दिवाकर दत्त, ऋषभ यादव,जैसिका के निर्देशन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। संचालन रंजीता दीवान, स्वाती यादव ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रबंधक अंशु शर्मा, विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं, एवं स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
वहीं एसडीएम कॉलोनी स्थित डिवाइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में भी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को किया जाएगा। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।