फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man died in an accident, vehicles kept crushing the body, it broke into three pieces

Bulandshahar News: हादसे में युवक की मौत, शव को कुचलते रहे वाहन, तीन टुकड़े हुए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
Young man died in an accident, vehicles kept crushing the body, it broke into three pieces
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस को शव तीन टुकड़ों में बरामद हुआ है। आशंका है कि हादसे के बाद सड़क पर पड़े शव को आते-जाते वाहन कुचलते रहे। पुलिस को टुकड़ों में बंटे शव को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाना पड़ा।
विज्ञापन


चोला थाना क्षेत्र के गांव पचोता निवासी सतेंद्र यादव अपने मित्र राहुल के साथ सोमवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए स्याना क्षेत्र में बाइक से गया था। देर रात करीब दस बजे वहां से लौटते समय बुलंदशहर-गढ़मुक्तेश्वर हाईवे पर गांव इस्माइला के पास सामने से आ रहे एक अन्य बाइक सवार से टक्कर हो गई थी। हादसे मे सतेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई, साथी राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार सराय निवासी टेकचंद और स्याना निवासी यश भी जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर रात 11 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को मृतक सतेंद्र यादव के शव के तीन टुकड़े अलग-अलग पड़े मिले, जिन्हें एकत्रित करके उन्हें पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायलों को पहले सीएचसी ले जाया गया और वहां हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर औरंगाबाद विनोद यादव ने बताया की मृतक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर नहीं दी गई है। दोनो क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि हादसे के बाद सतेंद्र का शव सड़क पर पड़ा होने के कारण अन्य वाहनाें ने भी उसे कुचल दिया, जिससे शव तीन हिस्सों में बंट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



100 मीटर पर खड़ी डायल 112 नही पहुंची

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात साढ़े दस बजे उन्होंने एक क्षतिग्रस्त शव इस्माइला पर पड़ा देखा। शव तीन टुकड़ों में अलग अलग स्थानों पर पड़ा हुआ था। मैथना जगतपुर के पास 100 मीटर की दूरी पर खड़ी डायल 112 पर पहुंचकर सूचना दी। आरोप है की पुलिस ने औरंगाबाद इलाके का मामला बता अपना पल्ला झाड़ लिया। हादसे के एक घंटे बाद औरंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed