फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man cheated of Rs 5.70 lakh in the name of getting a car

Bulandshahar News: कार दिलाने के नाम पर युवक से 5.70 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 5.70 lakh in the name of getting a car
बुलंदशहर। नगर के एक युवक से जालसाजों ने पुरानी कार दिलाने का झांसा देकर 5.70 लाख रुपये ठग लिए। धनराशि लेने के बाद आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। पीड़ित ने मामले में एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित मोहल्ला राधानगर निवासी अविनाश ने बताया कि उन्होंने पुरानी कार खरीदने के लिए गाजियाबाद निवासी एक परिचित युवक से बात की थी। जुलाई माह में आरोपी अपने एक साथी के साथ कार लेकर आया और कार को दोस्त की बताते हुए 6.70 लाख रुपये में सौदा तय किया। इसके लिए आरोपियों को दो लाख रुपये एडवांस दिए गए थे। इसके बाद आरोपियों ने 3.70 लाख रुपये चेक के माध्यम से लिए और शेष रकम एक सप्ताह बाद देकर कार की डिलीवरी लेना तय हुआ।
विज्ञापन

आरोप है कि जब एक सप्ताह बाद आरोपियों को रुपये देकर कार लेने के लिए फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं रिसीव किया। कई बार आरोपियों को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके चलते वह गाजियाबाद पहुंचे और आरोपी से फोन न उठाने की शिकायत करते हुए कार दिलाने की मांग की। आरोप है कि आरोपी ने कार दिलाने से इन्कार कर दिया। जिस पर आरोपियों से रुपये मांगे तो उन्होंने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी ने नगर पुलिस को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed