फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Young man cheated of Rs 2 lakh on the pretext of getting a job

Bulandshahar News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से 2 लाख की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 2 lakh on the pretext of getting a job
बुलंदशहर। खुर्जा के मुरारी नगर निवासी संजीव से नोएडा में रहने वाले रिश्तेदार व उसके साथी ने नौकरी लगवाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरारी नगर निवासी संजीव ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह पढ़ा-लिखा बेरोजगार युवक है। नोएडा के सेक्टर 62 में रहने वाला एक युवक उनका रिश्तेदार है। बीते दिनों आरोपी युवक उनके घर आया। आरोपी युवक ने रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान-पहचान का दावा करते हुए उसकी नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। कुछ दिन बाद आरोपी अपने साथी के साथ उनके घर पहुंचा और उन्हें बताया कि उसके द्वारा अपने साथी के भाई की भी रेलवे में नौकरी लगवाई गई है। नौकरी की एवज में आठ लाख रुपये की मांग की गई।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार आरोपी और उसके साथी की बातों में आकर उसने 29 मार्च 2024 को परिजनों के समक्ष दो लाख रुपये नगद दे दिए, जबकि शेष रकम कॉल लेटर आने के बाद देना तय हुआ। आरोप है कि कई माह बाद भी नौकरी न लगने पर उसे ठगी का पता चला। इसके बाद उसने आरोपी रिश्तेदार से रुपये वापस मांगे तो वह टालता रहा। अब आरोपी द्वारा रुपये मांगने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी जा रही है। एसएसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed