{"_id":"58dff5284f1c1bb01063fe6b","slug":"yogi-government-in-action-police-not-ready-to-improve","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में योगी सरकार, पुलिस सुधरने को नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में योगी सरकार, पुलिस सुधरने को नहीं तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही सूबे की योगी सरकार एक्शन मोड में है लेकिन जिले की पुलिस का रवैया पुराने ढर्रे पर है। जहांगीराबाद के एक गांव में पुलिस की मौजूदगी में जो कुछ हुआ है वह खाकी का रवैया बयां करने के लिए काफी है।
विज्ञापन
इसके अलावा अरनियां में गोकशी के बाद बवाल और उससे पहले अगस्त 2016 में हाईवे पर गैंगरेप मामले में भी पुलिस बैकफुट पर रही है। वहीं, जहांगीराबाद में हुई घटना पर सांसद ने निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
निजाम भले ही बदल गया लेकिन खाकी अपनी सुस्ती का चोला उतारने को तैयार नहीं है। जहांगीराबाद गैंगरेप के मामले में पुलिस का रवैया ढुलमुल है। अब तक 16 में से महज पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के सवाल पर सीओ श्रेष्ठा सिंह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पा रही हैं।
विज्ञापन
वहीं, घटना के 15 दिन बाद एसएसपी की ओर से जारी सस्पेंशन का आदेश जहांगीराबाद कोतवाली में नहीं पहुंचना पुलिस की लापरवाही उजागर करता है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए सिर्फ एक सिपाही गांव में छोड़ रखा है।
जब भारी पुलिस की मौजूदगी में पीड़ित परिवार का घर फूंका जा सकता है तो एक सिपाही सुरक्षा कैसे कर सकता है। इन सब सवालों पर पुलिस के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इतना ही नहीं दो दिन पूर्व अरनियां में गोकशी के बाद पूर्व थानेदार पर लगे आरोप के बाद उसका गैर जनपद तबादला भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है।