{"_id":"6991fea45c4a44727b0540d2","slug":"womens-cricket-league-postponed-due-to-board-exams-bulandshahr-news-c-133-1-bul1004-148740-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बोर्ड परीक्षा के चलते टला वूमेन क्रिकेट लीग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बोर्ड परीक्षा के चलते टला वूमेन क्रिकेट लीग
विज्ञापन
बुलंदशहर। ओपन टी-20 वूमेन क्रिकेट लीग को यूपी बोर्ड परीक्षा के चलते 20 दिन के लिए टाल दिया दिया है। अब होली के बाद लीग का शुभारंभ होगा। हालांकि लीग के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चालू है। इच्छुक महिला क्रिकेटर बालाजी क्रिकेट एकेडमी पर जाकर आवेदन कर सकती हैं। लीग का आयोजन डीएवी कॉलेज के मैदान पर होगा।
बालाजी क्रिकेट एकेडमी के कोच मुनेश गिरी ने बताया कि जिले की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को आईपीएल की तरह बेहतरीन मंच देने के लिए ओपन लीग का आयोजन 16 फरवरी से शुरू होता। लीग के आयोजन के दौरान यूपी बोर्ड परीक्षा है। कुछ खिलाड़ी परीक्षा में शामिल हो रही हैं। ऐसे में आयोजन को 20 दिन के लिए स्थगित कर दिया है।
होली के बाद लीग के आयोजन की तिथि जारी कर दी जाएगी। इससे पूर्व जिले की इच्छुक 14 से 30 साल की महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकती है। बताया कि यह टूर्नामेंट आईपीएल की तर्ज पर आयोजित होगा। साथ ही लीग के सभी मैच टी-20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के आधार पर खेले जाएंगे। लीग में जिले की ही महिला क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेगी।