{"_id":"66a67852e20ae4e70e0746a4","slug":"women-molested-outside-hotel-16-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1003-119452-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: होटल के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़, 16 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: होटल के बाहर महिलाओं से छेड़छाड़, 16 गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में विभिन्न होटलों के बाहर से गुजरने वाली महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ करने वाले 16 मनचलों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
कोतवाली नगर में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कांशीराम आवासीय कालोनी के निकट महिलाओं से छेड़छाड़ की सूचना मिल रही थी। शनिवार को तीन आरोपियों को सड़क किनारे खड़े होकर आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसते हुए गिरफ्तार किया गया है। एक महिला को देखकर तीनों आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ करते हुए अपने साथ होटल में चलने का दबाव बनाया। पुलिसकर्मियों ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी गंगानगर कोतवाली देहात, विवेक निवासी गांव मुरसाना कोतवाली देहात और अंकित निवासी गांव अगराई खुर्जा देहात के रूप में हुई।
वहीं, उपनिरीक्षक मुनेशपाल ने शिकारपुर तिराहे पर मन्नत होटल के पास खड़े होकर होटल में काम करने वाले दो आरोपी कर्मचारी वीरपाल निवासी गांव नगला मदारी, नरसेना और राशिद निवासी गांव कौंडली कोतवाली देहात को पकड़ा। बताया कि चांदपुर रोड पर एक होटल के पास से महिलाओं को देखकर अश्लील फब्तियां कसते हुए सुनील निवासी गांव डूंगरा जाट जहांगीराबाद, शुभम निवासी गांव करनवास डिबाई, शिवम चौधरी निवासी न्यू शिवपुरी खुर्जा नगर, प्रदीन निवासी सारंगपुर खुर्जा नगर, उमेश शर्मा निवासी गांव गंगावली गुलावठी, विनीत चौधरी निवासी भट्टा पारसौल दनकौर, लोकेश कुमार निवासी मोहल्ला नेहरूपुर खुर्जा नगर को दबोच लिया। उपनिरीक्षक मोहसीन अहमद ने चांदपुर कट पर एक होटल के पास से कपिल निवासी गांव कुरली गुलावठी और अनिकेत निवासी गांव निठारी, चोला को पकड़ा है। निरीक्षक सलाउद्दीन ने नयागांव में एक होटल के पास से चार आरोपी नितिन निवासी चांदपुर कोतवाली नगर, अनस निवासी गांव किशोरी, चोला, मुनेंद्र निवासी गांव रनायच शिकारपुर और मनीष निवासी चांदपुर कोतवाली नगर को महिलाओं से छेड़छाड़ करते हुए पकड़ा है। सीओ सिटी विकास प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि किसी भी स्थिति में छेड़छाड़ अथवा अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी मनचलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।