{"_id":"66f68c4a469001d2390db5bd","slug":"woman-living-with-youth-of-other-religion-dies-under-suspicious-circumstances-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-122617-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: दूसरे धर्म के युवक के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: दूसरे धर्म के युवक के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
गुलावठी। थाना क्षेत्र के गांव भमरा में दूसरे धर्म के युवक के साथ रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके बाद आरोपियों ने महिला के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। महिला की मां अब रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है।
गाजियाबाद के विजयनगर निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी 21 वर्षीय बेटी अपने पति को छोड़कर करीब दो वर्षों से दूसरे धर्म के एक युवक के साथ रह रही थी। आरोप है कि 24 सितंबर को उनके पास फोन आया कि बेटी की करंट लगने से मौत हो गई है। उन्होंने दोबारा फोन किया तो पता चला कि बेटी की हीटर के करंट से मौत हुई है। जब वह भमरा पहुंचीं तो उनकी बेटी मृत पड़ी थी। आरोप है कि उनकी बेटी का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार न करके उसे सुपुर्द ए खाक किया गया। आरोपियों ने कहा कि उनकी बेटी ने धर्म परिवर्तन कर लिया था। पीड़िता ने पुलिस से कब्रिस्तान से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी। संवाद