{"_id":"694d6e312e6c16092a0b9564","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-husband-in-custody-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-145943-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हिरासत में पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला की मौत, हिरासत में पति
विज्ञापन
औरंगाबाद। नगर के मोहल्ला सईदगढ़ी में बुधवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। महिला के मायके वाले शव को पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ ले गए हैं।
ऊंचागांव निवासी मुस्तकीम ने अपनी पुत्री साजिया का निकाह नगर के मोहल्ला सईद गढ़ी निवासी युवक के साथ किया था। बताया गया कि बुधवार रात साजिया ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
चिकित्सकों ने थाना पुलिस को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर आ गए। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव को मृतका के परिवार वाले ऊंचागांव ले आए और वहां शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी राम नारायण सिंह का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने घटना के बाबत थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।