फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Woman dies due to electric shock

Bulandshahar News: झालर लगाते समय करंट लगने से महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
चोला। थाना क्षेत्र के गांव नगला तोता में दिवाली पर्व पर झालर लगाते समय करंट की चपेट में आने से ज्योति (30वर्ष) पत्नी अरुण की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मंगलवार की रात में ज्योति करीब 10 बजे दिवाली को लेकर घर में इलेक्ट्रिक झालर लगा रही थीं। इसी दौरान इन्वर्टर में खराबी आ गई। वह इन्वर्टर को ठीक करने लगी। इससे वह करंट की चपेट में आने से बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ज्योति की शादी 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी नौ वर्ष की बेटी और सात वर्ष का बेटा है। ज्योति की मौत से परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गईं। थाना प्रभारी लोकेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की करंट से मौत हुई है। ससुराल, मायके पक्ष के लोगों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बुधवार की सुबह मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed