फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   With rain falling hail, increased melting

बारिश के साथ गिरे ओले, बढ़ी गलन

Sat, 07 Jan 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला/बुलंदशहर
अमर उजाला/बुलंदशहर Updated Sat, 07 Jan 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
With rain falling hail, increased melting
बारिश - फोटो : अमर उजाला

मौसम में अचानक हुए बदलाव के चलते शनिवार की अलसुबह से बारिश शुरू हो गई। जहांगीराबाद क्षेत्र में ओलावृष्टि भी हुई। जिसके चलते ठिठुरन बढ़ गई और तापमान में भी गिरावट आई है। पूरा दिन रुक-रुक कर बूंदाबांदी होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। मौसम विशेषज्ञ रविवार को भी बारिश जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।

विज्ञापन


 शनिवार अधिकतम तापमान कम होकर 20 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रविवार को तापमान 20 और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस, सोमवार को अधिकतम 20 और न्यूनतम 6 और मंगलवार को और कम होकर अधिकतम 19 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. विवेकराज के अनुसार रविवार को भी बारिश जारी रहेगी। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मगर, तापमान में लगातार गिरावट होने से ठंड अधिक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे शहर समेत 200 से ज्यादा गांवों की 18 घंटे बिजली गुल
बारिश के कारण एचटी लाइन में फाल्ट के चलते जिले की बिजली व्यवस्था को पटरी से उतार दिया। आधे शहर समेत 200 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति 18 घंटे तक गुल रही। धरपा ट्रांसमिशन, भूड़ ट्रांसमिशन से आ रही एचटी लाइन में फॉल्ट होने से डेढ़ दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन हो गया।

शुक्रवार को हुई बारिश ने बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। शुक्रवार रात करीब 12 बजे धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही हाइटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण हाईडिल कॉलोनी बिजलीघर, अंसारी रोड बिजलीघर और अनूपशहर अड्डा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

इसके अलावा भूड़ ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही हाइटेंशन लाइन में भी फॉल्ट आ गया। इसके कारण भूड़ बिजलीघर, सब्जी मंडी बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। शनिवार शाम करीब छह बजे फॉल्ट ठीक होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।

डेढ़ दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन
धरपा ट्रांसमिशन केंद्र से आ रही एचटी लाइन में फॉल्ट के कारण शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन की स्थिति रही। चोला, अनूपशहर, जहांगीराबाद, अहार, शिकारपुर, पहासू, औरंगाबाद, स्याना आदि क्षेत्रों के डेढ़ दर्जन से अधिक बिजलीघरों पर ब्रेकडाउन के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही।


रविवार रात बारिश के कारण एचटी लाइन में फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई। सोमवार को फॉल्ट ठीक करके बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। बंशीलाल, एक्सईएन ट्रांसमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed