फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Will cut 200 villages relief

200 गांवों को मिलेगी कटौती से राहत

Sat, 01 Oct 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 01 Oct 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Will cut 200 villages relief
लाइट

विज्ञापन

जहांगीराबाद और लखावटी क्षेत्र के 200 से ज्यादा गांवों के ग्रामीणों को फॉल्ट के कारण होने वाली बिजली कटौती से राहत मिल जाएगी। अब इन क्षेत्रों में ओवरलोडिंग के कारण फॉल्ट नहीं होंगे। पावर कारपोरेशन ने 220 केवीए चांदौक बिजलीघर से निकल रही 132 केवीए जहांगीराबाद और 132 केवीए लखावटी की लाइनों को अलग-अलग कर दिया गया है।

  220 केवीए चांदौक बिजलीघर से जहांगीराबाद के 132 केवीए बिजलीघर को सप्लाई जाती है। इसी लाइन से 132 केवीए लखावटी को भी सप्लाई दी जाती थी। आए दिन इस लाइन में ओवरलोडिंग के  कारण फॉल्ट होता था। इससे सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप रहती थी। इससे निजात पाने के लिए किसान लंबे समय से मांग कर रहे थे। 
विज्ञापन


इसको देखते हुए पावर कारपोरेशन ने दोनों लाइनों को अलग करने का काम शुरू किया था।  करीब चार माह बाद दोनों लाइनों को अलग-अलग कर दिया।   शनिवार को ट्रांसमिशन अफसरों ने दोनों लाइनों को अलग-अलग कर ऊर्जीकृत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब जहांगीराबाद, लखावटी और औरंगाबाद क्षेत्र के करीब 200 से ज्यादा गांवों को फॉल्ट के कारण बिजली कटौती नहीं झेलनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed