{"_id":"677424f5f82de781420ca0a2","slug":"welcomed-the-new-year-by-dancing-on-dj-and-cutting-cake-at-other-places-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-127397-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कहीं डीजे पर डांस तो कहीं केक काट कर किया नए साल का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कहीं डीजे पर डांस तो कहीं केक काट कर किया नए साल का स्वागत
विज्ञापन
बुलंदशहर। वर्ष 2024 समाप्त हो चुका है और वर्ष 2025 का आज से आगमन हो रहा है। नववर्ष का उल्लास जिले में मंगलवार को हर ओर दिखा। शाम होते ही लोग नववर्ष की खुशियों में डूब गए। एक दूसरे को उपहार देने के लिए जगह-जगह सजी फूलों की दुकानों पर पूरे दिन लोगों की भीड़ रही। केक की भी खूब खरीदारी हुई। शाम होते ही लोगों ने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। रात 12 बजे केक काटकर 2024 को अलविदा कहा और 2025 का स्वागत किया। घरों में भी लोगों ने नये साल का जश्न मनाया।
वर्ष 2024 को अलविदा कहने व नए वर्ष के स्वागत को लेकर युवाओं में मंगलवार को उल्लास का माहौल रहा। देर रात तक होटल और कॉलोनियों में लोगों ने जश्न के साथ नए साल का स्वागत किया। स्वागत एवं शुभकामनाएं देने में बच्चों से लेकर बड़े तक शामिल रहे। होटलों को बैलून, फूल और लाइटिंग से सजाया गया। नववर्ष की पूर्व संध्या पर डीएम रोड, दिल्ली रोड, कालाआम चौराहा, कृष्णानगर समेत अन्य स्थान रोशनी से जगमग नजर आए। वहीं, मंदिरों में भी सजावट करने के साथ संकीर्तन व भजन का आयोजन किया गया। डीजे को धुनों पर युवकों ने जमकर नृत्य नृत्य किया।