{"_id":"6137a0e18ebc3e5fa078675e","slug":"weapon-factory-cought-bulandshahr-news-gbd2254862111","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचा बनाने की फैक्टरी पकड़ी, पांच गिरफ्तार
बुलंदशहर। खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे एक बंद पड़े खंडहरनुमा घर में अवैध असलहा बनाने की फैक्टरी पकड़ी गई है। सोमवार देर रात पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को धर दबोचा। साथ ही मौके से भारी मात्रा में असलहे और बनाने के उपकरण आदि बरामद किए हैं।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार देर रात को खुर्जा नगर पुलिस की एक टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि हाईवे किनारे एक बंद पड़ी फैक्टरी के निकट खंडहरनुमा पड़ी बिल्डिंग में कुछ शातिर करीब तीन माह से अवैध तरीके से तमंचे बनाकर उन्हें क्षेत्र में बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घेराबंदी की और मौके से पांच आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त वसीम उर्फ सिगरेट पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला केट कस्बा व थाना खुर्जा नगर, बल्लू उर्फ कामिल पुत्र अब्दुल अजीज निवासी मोेहल्ला काजीवाड़ा कस्बा व थाना खुर्जा नगर, लक्ष्मीनारायण पुत्र शिवनारायण निवासी दनकेला थाना खैर जनपद अलीगढ़, सागर गौतम पुत्र कृष्ण कुमार गौतम निवासी पुरानी तहसील के पास नदी वाली गली कृष्ण कॉलोनी कस्बा व थाना खैन जनपद अलीगढ़ और फैजान पुत्र मुन्ना निवासी पीर जादगान कस्बा व थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई। मौके से पुलिस ने 24 तमंचे, एक पोनिया अधबनी, कारतूस व बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ खुर्जा नगर कोतवाली में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
यह उपकरण हुए हैं बरामद
मौके से 16 लोहे की नाल, एक ड्रिल मशीन, चार सुम्मी, सात लोहे की पत्ती, एक छैनी, एक तांबे का तार, एक सिकंजा, एक हथौड़ी, एक संडासी, एक रेती, एक गैस सिलेंडर, एक टार्च, रेकमार, आरी बरामद की है।
विज्ञापन
तीन माह से चल रही थी फैक्टरी
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब तीन माह से हाईवे किनारे खंडहर पड़ी बिल्डिंग में अवैध तमंचा बनाने की फैक्टरी को चला रहे थे। बताया कि वह क्षेत्र में पुलिस को चकमा देकर लोगों को पांच से दस हजार रुपये में तमंचे उपलब्ध कराते थे।
पूर्व में भी आरोपियों के खिलाफ दर्ज हैं मामले
आरोपी वसीम पर पूर्व में खुर्जा नगर थाने में ही वर्ष 2017 में घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, हत्या की कोशिश और छेड़छाड़ करने और आर्म्स एक्ट के कुल तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, आरोपी बब्लू उर्फ कामिल पर छेड़छाड़, जानलेवा हमले और आर्म्स एक्ट के करीब सात मामले दर्ज हैं। आरोपी फैजान पर चोरी, जानलेवा हमले समेत गैंगस्टर भी लगी हुई है।