फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water level of Kali river increased, thousands of acres of crops submerged

Bulandshahar News: काली नदी का बढ़ा जलस्तर, हजारों बीघा फसल जलमग्न

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Water level of Kali river increased, thousands of acres of crops submerged
काली नदी में जलस्तर बढ़ने से खेतों में भरा पानी। संवाद
बुलंदशहर। जिले में पांच दिन से हो रही झमाझम बारिश से काली नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी किनारे के खेतों में चार फीट तक पानी भरने से हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं। 50 से अधिक गांवों के खेतों की फसल बर्बादी की कगार पर है। परेशान किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पांच दिन में करीब 200 एमएम बारिश हुई है। नगर क्षेत्र से होकर गुजर रही काली नदी भी उफान पर है। गांव अच्छेजा निवासी निशांत ने बताया कि कई दिनों से फसल में गंदा पानी भरा हुआ है। पशुओं के लिए चारे का संकट हो रहा है। गांव निवासी सचिन ने बताया कि बार-बार जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई लेकिन अधिकारियों ने नदी की सफाई के लिए उचित कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन


गांव क्रियावली निवासी गौरव ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से गांव के संपर्क मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सुनील चौधरी, अत्री, राजू ने बताया कि किसानों की ओर से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को लगातार प्रदर्शन करते हुए शिकायतें दी गई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




जलस्तर कम होने पर कराया जाएगा सर्वे : एडीएम

एडीएम वित्त अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि गंगा और काली नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कुछ खेतों में पानी भरा हुआ है। जलभराव के कारण फिलहाल सर्वे कराया जाना संभव नहीं है। जलस्तर कम होने के बाद ही सर्वे कराया जाएगा। इसके बाद किसानों को मुआवजा देने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed