फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Water filled on the road in Pali Anandgarhi, people passing through mud

Bulandshahar News: पाली आनंदगढ़ी में रास्ते में भरा पानी, कीचड़ से गुजर रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Water filled on the road in Pali Anandgarhi, people passing through mud
गांव पाली आनंदगढ़ी के रास्ते में भरा पानी और जमी गंदगी। संवाद
ऊंचागांव। गांव पाली आनंदगढ़ी में रास्ते में कीचड़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि कई बार समस्या के समाधान के लिए शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है।
विज्ञापन


गांव पाली आनंदगढ़ी में गंदे पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। गांव निवासी धर्मराज ने बताया कि नालियों की सफाई के लिए कर्मचारी नहीं आते हैं। नालियां साफ न होने के कारण गंदा पानी रास्ते पर भर रहा है। इसके अलावा रास्ते पर कीचड़ जमी हुई है। इससे गुजरने में हमेशा हादसे का खतरा रहता है। ग्रामीण अजय, राजपाल, रामबीर का आरोप है कि दो वर्ष से रास्ते में जलभराव और कीचड़ की समस्या है।
विज्ञापन

इसकी शिकायत ग्राम प्रधान से लेकर ब्लॉक के अधिकारियों से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। रास्ते में जलभराव और गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। खंड विकास अधिकारी अजयपाल सिंह का कहना है कि प्रकरण में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed