{"_id":"6887a9f6801c2ea6cd035f20","slug":"warrantee-sardar-absconding-for-41-years-in-murder-case-arrested-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-137928-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: हत्या मामले में 41 वर्ष से फरार वारंटी सरदार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: हत्या मामले में 41 वर्ष से फरार वारंटी सरदार गिरफ्तार
विज्ञापन
बुलंदशहर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगेरुआ में वर्ष 1981 में हुई एक हत्या के मामले में सजायाफ्तार सरदार खान व उसका एक साथी हाई कोर्ट में सजा के खिलाफ वर्ष 1984 में डाली गई अपील के बाद से फरार चल रहा था। देहात कोतवाली पुलिस ने 41 वर्ष बाद आरोपी सरदार को गिरफ्तार किया है। उसका मेरठ निवासी साथी अभी भी फरार है।
थाना प्रभारी देहात कोतवाली ने बताया कि वर्ष 1981 में क्षेत्र के गांव गंगेरुआ निवासी एक व्यक्ति की हत्या की गई थी। इस प्रकरण में गांव निवासी आरोपी सरदार सिंह व उसका सगा भाई और एक अन्य साथी पर आरोप लगे थे। पुलिस ने जांच के बाद तीनों के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल कर दी थी। न्यायालय से दोनों आरोपियों को वर्ष 1984 में सजा सुनाई गई।
सजा के खिलाफ आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी तभी से इस पर सुनवाई चल रही है। अपील की सुनवाई पर सरदार खान का भाई तो कोर्ट में हाजिर हो रहा है। लेकिन आरोपी सरदार खान व उसका एक अन्य मेरठ निवासी साथी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। इसी के चलते उनके कई बार एनबीडब्ल्यू भी जारी हो गए थे। दोनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस लगातार लगी हुई थी।
विज्ञापन
वहीं, अब रविवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सरदार अपने गांव में आया हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी का साथी अभी भी फरार है। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।