{"_id":"5cea9086bdec22076e31b399","slug":"wanted-to-recover-five-lakh-ransom-by-kidnapping-child-in-bulandshahar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का अपहरण कर 5 लाख फिरौती वसूलना चाहते थे हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का अपहरण कर 5 लाख फिरौती वसूलना चाहते थे हत्यारोपी
Sun, 26 May 2019 06:45 PM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: राजेश सैनी
Updated Sun, 26 May 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर से तीन बच्चों को अगवा कर उनकी गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी इमरान को दबोच लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारोपियों का इरादा बच्चों का अपहरण कर 5 लाख रुपए फिरौती वसूलना था। तीसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि 24 मई की रात नगर के मोहल्ला फैसलाबाद से आसमा (8वर्ष) अलीबा (9वर्ष) और अब्दुल्ला (8वर्ष) नाम के तीन बच्चों को अगवा कर लिया गया था। शनिवार सुबह तीनों बच्चों के शव सलेमपुर के धतूरी क्षेत्र में मिले।
विज्ञापन
तीनों बच्चों की गोली मारकर हत्या की गई थी। मामले में पीड़ित पक्ष के माहे आलम की ओर से बिलाल पुत्र रहमत अली निवासी गांव जलीलपुर, सलमान पुत्र अलीमुद्दीन निवासी गांव जलीलपुर और इमरान उर्फ गंगा पुत्र असगर निवासी गांव मिर्जापुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
नगर पुलिस ने आरोपी बिलाल को शनिवार शाम को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरे आरोपी इमरान को रविवार सुबह पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आरोपी सलमान पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसको रुपयों की जरूरत थी।
वहीं पीड़ित पक्ष से आरोपी सलमान, बिलाल आदि रंजिश मानते थे। इसके चलते उन्होंने बच्चों का अपहरण कर 5 लाख फिरौती वसूलने की साजिश रची। एसएसपी ने बताया कि आरोपी सलमान अभी फरार हैं। पुलिस की आठ टीम फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।