{"_id":"696e5bdf03565d73a00ceb17","slug":"wanted-thief-titu-arrested-after-encounter-shot-in-the-leg-bulandshahr-news-c-133-1-bul1001-147259-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद वांछित शातिर चोर टीटू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: मुठभेड़ के बाद वांछित शातिर चोर टीटू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
विज्ञापन
स्याना। स्याना कोतवाली पुलिस ने रविवार देर रात एक बड़ी सफलता हासिल की। शातिर चोर और लुटेरे टीटू उर्फ मोनू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पकड़ा गया आरोपी विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था।
सीओ स्याना रामकरण सिंह ने बताया कि देर रात थाना स्याना पुलिस टीम हनीफगढ़ी राणापुर के पास नहर पटरी पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो उसने रुकने के बजाय बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने बदमाश का पीछा किया और उसे चारों तरफ से घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से सीधी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी गोली चलाई गई, जो बदमाश के पैर में लगी और वह बाइक समेत गिर पड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान टीटू उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम बक्सर (हापुड़) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। बीते वर्ष नवंबर में उसने स्याना मंडी की एक दुकान में चोरी और एक घर के बाहर से ट्रैक्टर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, टीटू के खिलाफ हापुड़, मेरठ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट के कुल 10 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, कारतूस, एक बुलेट बाइक और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं।