फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   waking imagination of the hygiene of class three student kayad

स्वच्छता की अलख जगा रहा कक्षा तीन का छात्र कायद

Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर Updated Sun, 23 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
waking imagination of the hygiene of class three student kayad
प्रधानमंत्री मोदी की चिट्ठी दिखाता छात्र मोहम्मद कायद। - फोटो : ब्यूरो

नगर के सुशीला विहार में रहने वाले कक्षा तीन के छात्र मोहम्मद कायद खान आजकल स्वच्छता की अलख जगा रहा है। उसने भारत स्वच्छता अभियान पर लेख भी लिखा है। छात्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धन्यवाद लेटर भेजा है। अपने इकलौते पुत्र के इस प्रयास को लेकर माता-पिता गदगद हैं।

विज्ञापन


छात्र मोहम्मद कायद खान का कहना है कि देश की आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत का सपना देखा था। जितनी भी सरकार आई और प्रधानमंत्री बने। किसी ने भी राष्ट्रपिता के सपने को पूरा करने का बीड़ा नहीं उठाया।
विज्ञापन


मगर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत स्वच्छता अभियान की शुरूआत कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपने को साकार करने का जो बीड़ा उठाया है। इससे वह प्रेरणा लेकर प्रधामंत्री मोदी को अपना रोल मॉडल मानता है और उसका सपना है कि वह भी भारत स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर इसे पूरा करने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसने प्रधानमंत्री को एक लेख और कार्ड भेजा, जिससे प्रेरित होकर मोदी ने उसे धन्यवाद का पत्र भेजा है। प्रधानमंत्री का लेटर मिलने पर उसने निर्णय लिया कि वह अपने द्वारा लिखे गए लेख के माध्यम से आमजन में स्वच्छता की अलख जगाए और इस अभियान से अपने सहपाठी छात्रों और कालोनी के बच्चों को भी शामिल करें।


लीलावती कान्वेंट स्कूल में पढ़ने वाले कायद ने इसकी शुरूआत कर दी है। उसने अपने लिखे को स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़कर सुनाया और उनसे स्वच्छता अभियान का भागीदार बनने का आह्वान किया। कायद के पिता परवेज अली खान और मां फरहा खान अपने इकलौते पुत्र पर नाज है और उसके सपने को पूरा करने में सहयोग का निर्णय लिया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed