{"_id":"58791a884f1c1bc156ba9ed4","slug":"voters-not-on-duty-at-the-booth-skege-tainted-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":" मतदाता बूथ पर ड्यूटी नहीं दे सकेगे ‘दागी एजेंट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता बूथ पर ड्यूटी नहीं दे सकेगे ‘दागी एजेंट’
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 13 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए 11 फरवरी को होने वाली वोटिंग में दागी पार्टी एजेंट पोलिंग बूथों से अलग रहेंगे। साफ-सुथरी छवि वाले एजेंट बूथ पर वोटर और वोटिंग पर नजर रखेंगे। निर्वाचन आयोग ने लॉ एंड आर्डर के मद्देनजर यह कदम उठाया है। प्रस्तावित एजेंटस को चरित्र प्रमाण पत्र पीठासीन अधिकारी के पास जमा कराना होगा।
दरअसल मतदाता बूथों पर एजेंट का व्यवहार कई बार गड़बड़ी का सबब बनता है। फजीहत से बचने के लिए इस बार साफ-सुथरी छवि वाले बूथ एजेंटों को जिम्मेदारी मिलेगी और खराब और बिगड़ैल छवि वाले कार्यकर्ताओं को बूथ एजेंट बनाने से रोका जाएगा।
सियासी पार्टियों से भी इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अपील की है कि वह साफ सुथरी छवि वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ एजेंट बनाए। बताया गया है कि एजेंट के करेक्टर को लेकर खुफिया विभाग और पुलिस की रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग एजेंट को स्वीकृति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
लॉ एंड आर्डर के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने की मंशा से ऐसा किया जा रहा है। बता दें कि हर एक बूथ पर सियासी पार्टियों का एक-एक एजेंट तैनात होगा।
पहली बार परिवारों को मिलेगी वोटर गाइड, सहायता बूथ भी बनेगा
विधानसभा चुनाव में प्रत्येक मतदाता परिवार को वोटर गाइड बुक दी जाएगी। वोटर की मदद के लिए मतदान केंद्रों के पास एक-एक असिस्टेंट बूथ भी बनेगा। बता दें कि जिले में 11 फरवरी को 2561 मतदाता बूथों पर 24.93 लाख वोटर मतदान करेंगे।
जानकारी के अभाव में खासतौर पर गांव देहात के वोटर ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) से भी तरीके से वोट नहीं डाल पाते हैं। ऐसे में अमूमन कई वोट रिजेक्ट हो जाती हैं। जानकारी में यह आया है कि वोटर कभी-कभी ईवीएम के सभी बटन दबा देते हैं या एक से अधिक बटन दबाकर वोट को खराब कर देते हैं।
मगर इसबार ऐसा नहीं होगा। इस समस्या से निपटने के लिए आयोग ने वोटर गाइड तैयार की है। वोटर गाइड में ईवीएम द्वारा वोट डालने का तरीका स्पष्ट रूप से समझाया गया है। वोटर गाइड रंगीन होगी और उसमें कई पन्ने होंगे। प्रत्येक परिवार के पास वोटर गाइड पहुंचाई जाएगी।
ताकि वोटर वोट की सही जगह मतदान कर सकें। मतदान केंद्रों के पास असिस्टेंट मतदाता बूथ (सहायता बूथ) भी बनाए जाएंगे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट को बूथ का रास्ता दिखाएगा मैप
जिला निर्वाचन अधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने शुक्रवार को सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट को चुनाव की बारीकियां सिखाई। उन्होंने कहा कि मजिस्ट्रेट अपने साथ बूथ तक जाने के लिए रोड मैप साथ रखे। रोड मैप आपको बूथ का रास्ता बताएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अगर मजिस्ट्रेट चुनाव में किसी भी बिंदु पर उलझे हुए हैं तो वह इसकी जानकारी तत्काल प्राप्त कर लें। बूथों का निरीक्षण करते समय उसकी संवेदनशीलता का ध्यान रखें। बूथ पर बिजली, पानी, रैंप और शौचालय का इंतजाम परख लें।